Search

पाकुड़: सिद्धू कानू की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, उग्र आदिवासी छात्रों ने घंटो जाम किया सड़क

Pakur : सिद्धू कानू पार्क स्थित सिद्धू कानू की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त करने से आदिवासी छात्र उग्र होकर 12 मई को पाकुड़-दुमका मुख्य सड़क को घंटो जाम कर दिया. जाम होने से गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. आवागमन बाधित होने से आम जनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. घंटों समझाने के बाद जाम हटाया गया. प्रदर्शनकारी छात्र कमल मुर्मू ने कहा कि बार-बार इस प्रकार की घटना घटती है. जिससे हम आदिवासी समाज के लोग आहत होते हैं. ऐसी घटना न हो इसके लिए पीतल की मूर्ति लगाई जाए. पार्क में सीसीटीवी कैमरा लगा पार्क की निगरानी की जाए. पार्क के संवेदक शंभू नंदन भगत की निविदा को रद्द किया जाए. अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित ने सकारात्मक पहल करने की बात कहने पर जाम को हटाया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=634184&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़: अतिक्रमण को लेकर शहर में नगर परिषद ने चलाया डंडा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp