Search

 
 
 

पाकुड़ : सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ने घटाई बीएड फीस

 
पुरानी फीस स्ट्रक्चर को दी गई मंजूरी, छात्रों में खुशी की लहर
Pakur : सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ने बीएड फीस में कमी कर वापस पहले वाली फीस स्ट्रक्चर लागू कर दिया गया है. फीस में कमी को लेकर विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है. बता दें कि विवि प्रशासन ने बीएड की फीस 88 हजार रूपया से बढ़ाकर डेढ़ लाख रूपया कर दिया था. जिसको लेकर संथाल परगना के सभी जिलों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता आंदोलनरत थे. विरोध के बाद विवि प्रशासन ने फीस वृद्धि के निर्णय को वापस ले लिया है. विवि के रजिस्ट्रार ने फीस बढ़ोत्तरी वापस लिए जाने व पुरानी फीस स्ट्रक्चर जारी करने को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-excessive-use-of-fertilizers-and-pesticides-is-fatal-khrushtamani/">पाकुड़

: उर्वरक व कीटनाशक का अधिक प्रयोग घातक – खृष्टमनी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही