Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़: गर्म हवा व लू के थपेड़ों से सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Pakur: जिले में लू व भीषण गर्मी से लोग हलकान हैं पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया है. मंगलवार 18 अप्रैल को लू का कहर के साथ ही काफी गर्म हवा चल रही है. पारा और ज्यादा चढ़ने की संभावना जताई जा रही है. जिले में उच्चतम तापमान 43 डिग्री व न्यूनतम 28 डिग्री है. मौसम की रिपोर्ट के अनुसार एक सप्ताह तक तापमान में किसी भी तरह की गिरावट नहीं आएगी. मंगलवार और बुधवार को तापमान 44 डिग्री तक पहुंचेगा. लगातार तापमान बढ़ने व गर्व हवा चलने से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. मात्र कामकाजी लोग ही बाहर नजर आ रहें हैं. सुबह 11 बजे के बाद से लोग घरों पर रहना पसंद कर रहें हैं. लोगों की दिनचर्या पूरी तरह बदल गया है. सुबह और शाम के समय ही लोग घरों से बाहर निकलते हैं. ठंडे पेय पदार्थों की डिमांड बढ़ गई है गर्मी से बचने के लिए लोग कोल्ड ड्रिंक्स,गन्ना का जूस, आइसक्रीम, निंबू व आम का शरबत आदि का सेवन कर रहें हैं. सड़क पर लोग मुंह में गमछा बांधे या फिर महिलाएं स्कार्फ लगाकर चल रहीं हैं. दोपहर होने से पहले ही सड़कों पर सन्नाटा छा जा रहा है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=611676&action=edit">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ : यात्री बस पलटने से महिला समेत पांच यात्री घायल [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही