Search

 
 
 

पाकुड़ : श्री रामचरितमानस पाठ का छठा दिन, पूर्व जिप अध्यक्ष ने 22 जनवरी को दीप जलाने की अपील की

 
Pakur :  शिव शीतला मंदिर प्रबंधन समिति के सौजन्य से शिव शीतला मंदिर प्रांगण में 15 जनवरी से सात दिवसीय श्री रामचरित्र मानस कथा प्रवचन चल रहा है. आज रविवार को छठे दिन पूर्व जिप अध्यक्ष व भाजपा नेता बावधान मुर्मू कथा प्रवचन में पहुंचे. बावधान मुर्मू ने बाहर से आये संत, कथाकार और समिति के अध्यक्ष सचिव से मुलाकात की. मौके पर जिप अध्यक्ष ने कहा कि भगवान श्री राम 500 वर्ष बाद अपने घर पधार रहे हैं. इसको लेकर पूरा भारत राममय हो गया है. जगह-जगह पर मंदिरों, मठों सहित सभी गली-मोहल्ले में श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है. कहा कि यह अच्छे संकेत है कि हम अपने आराध्या के प्रति कृतज्ञ हैं. उन्होंने सभी से 22 जनवरी को अपने-अपने घरों एवं मंदिरों में दीप जलाकर दीपावली मनाने की अपील की है.  मौके पर सचिव अनिल गोयल, प्रतीक ठाकुर, नंदलाल ओझा, मुन्ना भगत, कुंदन ठाकुर, राजकुमार रजक समेत कई लोग उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही