Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : समाजसेवी सह शिक्षक अनिरुद्ध प्रसाद मिश्र का निधन

Pakur : पाकुड़ जिले के महेशपुर के जाने-माने समाजसेवी और शिक्षक पंडित अनिरुद्ध प्रसाद मिश्र का मंगलवार की तड़के सुबह निधन हो गया. वे 90 साल के थे. महेशपुर के सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक के रूप में सेवा देने के अलावे अवकाश प्राप्ति के बाद भी उन्होंने समाज के वंचित, शोषित बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखने में अपना योगदान निभाया. कमजोर, दलित, आदिवासी समाज के बीच भी उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ सेवा का कार्य किया. केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान ने उनके निधन पर दुख प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि पंडित मिश्र शिक्षा जगत के एक महत्वपूर्ण शख्सियत थे और सामाजिक क्षेत्र में भी उनकी बेहद पहचान थी. उनके बेटे पीके मिश्र दक्षिण पूर्व रेलवे के अपर महाप्रबंधक एजीएम के पद पर तैनात हैं, जिन्होंने आसनसोल, मालदा और अलीपुरद्वार डिवीजन में डीआरएम के रूप में अपनी सेवा दी है. यह">https://lagatar.in/pakur-congressmen-paid-tribute-to-netaji/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : कांग्रेसियों ने नेताजी को दी श्रद्धांजलि [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही