Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : एसपी ने बजाया मांदर, पुलिस कर्मियों के साथ थिरके पुलिस कप्तान

Pakur : पुलिस लाइन में शुक्रवार को पुलिस परिवार की ओर से आदिवासी सोहराय महापर्व मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि एसपी एचपी.जनार्दनन थे. मुख्य अतिथि का सोहराय मिलन समारोह कमिटी के सदस्यों ने परंपरागत तरीके से स्वागत किया. इस दौरान एसपी ने पौधारोपण भी किया. स्वागत कार्यक्रम से पूर्व नाइकी गोंसाई किस्कु ने मरांगबुरु, गोसाई एरा, जाहेरएरा की विधिवत पूजा अर्चना की और प्रसाद का वितरण किया. एसपी ने स्वयं मांदर बजाकर लोगों की हौसला अफजाई की. साथ ही मांदर की ताल पर थिरकते भी दिखे. कार्यक्रम में मुख्यालय डीएसपी वैधनाथ प्रसाद, एसडीपीओ अजित कुमार विमल, मेजर अवधेश कुमार भी शामिल हुए. एसपी ने कहा कि सोहराय का त्योहार भाई-बहन के अटूट रिश्तो के अलावा पशु पक्षियों से भी प्रेम करना सीखाता है. ऐसे कार्यक्रमों से जवानों में उत्साह का संचार होता है. कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी भी की गई. मौके पर पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मेजर अवधेश कुमार, मंत्री शिवशंकर भगत, पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष हवलदार विजय प्रसाद, मंत्री किशोर हांसदा, आयोजन कमिटी के अध्यक्ष गोसाईं किस्कु, उपाध्यक्ष सोनू किस्कु, डेविड मुर्मू, सचिव सनत सोरेन, सनातन मांझी, नारायण किस्कु व अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/pakur-ideology-not-congress-party-alamgir-alam/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : कांग्रेस पार्टी नहीं विचारधारा : आलमगीर आलम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही