Search

 
 
 

पाकुड़ : किसानों के ईकेवाईसी को लेकर बैंकों में 13 जनवरी तक विशेष कैंप

 
Pakur : झारखंड कृषि ऋण माफी योजना अंतर्गत छूटे हुए किसानों के ईकेवाईसी को लेकर सोमवार को जिले के बैंकों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें बैंक ऑफ़ बरोदा, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक पाकुड़, बैंक ऑफ इंडिया बिरकिटी, सोनार पाड़ा व झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक पाकुरिया और हिरणपुर में कैंप का आयोजन किया गया. पाकुड़ जिले में 31 मार्च 2020 को मानक केसीसी खाताधारक का कृषि ऋण माफ किया जाना है. बैंकों ने 9925 खाताधारकों की सूची अपलोड किया है, जिसमें 3884 किसानों ने अभी भी अपना ईकेवाईसी नहीं करवाया है.  बैंकों को भी अपने केसीसी ग्राहक को बुलाकर ईकेवाईसी करवाने का निर्देश दिया गया है. सभी किसान मित्रों को भी अपने गांव के किसानों का ईकेवाईसी करवाने को कहा गया है. कैंपों में सहायक तकनीकी प्रबंधक व प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने भाग लिया. जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार विभिन्न बैंक के शाखाओं में घूम कर कैंप का निरीक्षण कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि बैंकों में यह कैंप 13 जनवरी तक चलेगा. उसके बाद भी प्रज्ञा केन्द्र जाकर किसान अपना ईकेवाईसी करवा सकते हैं. यह">https://lagatar.in/pakur-fight-with-advocate-in-fish-market-case-registered/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : अधिवक्ता के साथ मछली मार्केट में मारपीट, मामला दर्ज़ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही