Search

 
 
 

पाकुड़ : स्वास्थ्य विभाग की मासिक बैठक में गर्भवती महिलाओं पर विशेष फोकस

 
Pakur : डीसी वरुण रंजन की अध्यक्षता में 11 अक्टूबर को समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की मासिक बैठक आयोजित की गई. बैठक में डीसी ने एएनसी, एमटीसी, इंस्टीट्यूशनल डिलीवरी, फुल इम्यूनाइजेशन, एलबीडब्ल्यू, कालाजार, यक्ष्मा व कोविड टीकाकरण की सिलसिलेवार समीक्षा की. डीसी ने सभी एमओआईसी को हेल्थ सब सेंटर खोलने व एएनएम और सीएचओ की ड्यूटी चार्ट तैयार करने का निर्देश दिया. बैठक में प्रखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने को लेकर सभी एमओआईसी को डॉक्टर, एएनएम, सीएचओ सहित अन्य कर्मियों के साथ बैठक कर योजना बनाने और शत प्रतिशत गर्भवती महिलाओं की ससमय एएनसी टेस्टिंग सुनिश्चित करने को कहा. मौके पर सिविल सर्जन मंटू कुमार टेकरीवाल, एएसीएमओ अरविंद कुमार, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ.अमित कुमार, डॉ.मनीष कुमार, सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, डीपीसी चंद्रशेखर कुमार, डीडीएम प्रताप कुमार, विनोद कुमार समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/pakur-the-weather-became-pleasant-due-to-rain/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही