Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : बिरसा हरित ग्राम योजना व सिंचाई कूप को लेकर हर पंचायत में हुई विशेष ग्रामसभा

Pakur: डीसी वरुण रंजन के निर्देश पर बिरसा हरित ग्राम योजना व बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना के तहत लाभुकों का चयन के लिए सभी पंचायत सचिवालय में 22 मई को विशेष ग्रामसभा किया गया. डीसी ने महेशपुर प्रखंड के तेलियापोखर, बन्नोग्राम, छक्कूधारा व रोलाग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का जायजा लिया. डीसी ने योजनाओं से जुड़ने को लेकर ग्रामीणों को प्रेरित किया.डीसी ने अधिक से अधिक योजनाओं का चयन कर किसानों को लाभान्वित करने का निर्देश दिया. डीडीसी मो शाहिद अख्तर ने पाकुड़ प्रखंड के नरोत्तमपुर, कालीदासपुर पंचायत में ग्रामसभा का जायजा लिया. हिरणपुर प्रखंड में अपर समाहर्ता मंजू रानी स्वांसी, महेशपुर प्रखंड में एसडीएम हरिवंश पंडित, लिट़्टीपाड़ा प्रखंड में डीटीओ संतोष कुमार गर्ग, अमड़ापाड़ा प्रखंड में डीएओ डॉ कमलेश्वर कुमार भारती को वरीय पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त की गई है. योजना संचालन में लाभुकों को सहयोग करने के लिए बागवानी सखी को टैग किया जायेगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=645113&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़ : जेएमएम अल्पसंख्यक मोर्चा के विस्तार के लिए जिलाध्यक्ष अधिकृत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही