Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : रेलवे प्लेटफार्म पर बन रहे ऊपरी पैदल पुल का एसएसई ने किया निरीक्षण

Pakur : पूर्व रेलवे रामपुरहाट के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) मुकेश कुमार ने बुधवार को पाकुड़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 से मालगोदाम पथ की ओर निर्माणाधीन ऊपरी पैदल पुल के विस्तारीकरण कार्य का निरीक्षण किया. मौके पर ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हिसाबी राय, सचिव राणा शुक्ला, सुशील साहा, मुरारी मंडल और उक्त योजना के संवेदक मौजूद थे. निरीक्षण के क्रम में मुकेश कुमार ने निर्माण स्थल के फाउंडेशन और उसके आसपास के क्षेत्रों का बारीकी से ज़ायज़ा लेते हुए कार्य पर संतोष जाहिर किया. उन्होंने कहा कि जल्द ही ऊपरी पैदल पुल के विस्तारीकरण के निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा. बता दें कि ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन हावड़ा मंडल लंबे समय से रेल यात्रियों की सहूलियत के लिए प्लेटफार्म नंबर 2 से मालगोदाम पथ की ओर ऊपरी पैदल पुल के निर्माण की मांग कर रहा था. जिसे डीआरएम हावड़ा मनीष जैन ने गंभीरता से लिया और पुल निर्माण की मंजूरी दी. यह">https://lagatar.in/pakur-allegations-of-rigging-in-the-selection-of-cricket-players/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : क्रिकेट खिलाड़ियों के चयन में मनमानी के आरोप [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही