Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : शिक्षा मंत्री से मिले एकीकृत गृह जिला स्थानांतरण शिक्षक संघ के प्रदेश प्रभारी

Advertisement
Advertisement
Pakur : अपने जिले से बाहर दूसरे जिलों में कार्यरत शिक्षकों को अपने गृह जिले में स्थानांतरण की मांग को लेकर एकीकृत गृह जिला स्थानांतरण शिक्षक संघ के प्रदेश प्रभारी सह पाकुड़ जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार राय ने 4 सितंबर को शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से उनके आवास पर मुलाकात की. शिक्षा मंत्री से दिलीप राय ने कहा कि गृह जिला स्थानांतरण नियमावली बहुत पेचीदा है. इतने शर्तों को पूरा करना संभव नहीं है. ऐसे में बहुत कम शिक्षकों को ही स्थानांतरण का लाभ मिलेगा. कहा कि एक बार गृह जिला स्थानांतरण चाहनेवाले शिक्षकों को सामूहिक मौका मिलना चाहिए. इस पर अमल करने में सरकार पर एक रूपए का भी वित्तीय बोझ‌‌‌ नहीं आएगा. शिक्षा मंत्री ने मांगों पर विचार करने का भरोसा दिया और कहा कि स्थानांतरण में आ रही बाधाओं को दूर किया जाएगा. सभी शिक्षक बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें. यह">https://lagatar.in/pakur-under-the-nutrition-month-the-servants-and-assistants-took-out-an-awareness-rally/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : पोषण माह के तहत सेविका व सहायिकाओं ने निकाली जागरूकता रैली [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही