Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : इस सप्ताह को श्रमदान सप्ताह के रूप में मनाएगें हड़ताली

Pakur: राज्य कृषि विभाग से ग्रेड-पे घटाने संबंधी आदेश के विरोध में हड़ताली जनसेवकों ने 16 मई को हड़ताल के आठवें दिन भी धरना स्थल पर ही डटे हैं. जिला जनसेवक संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार की अध्यक्षता में इस सप्ताह को श्रमदान सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया. जिसमें धरना स्थल एवं समाहरणाल के आसपास साफ सफाई, राहगीरों के लिए पियाउ की व्यवस्था, पौधा लगाना व रक्तदान शामिल है.मीडिया प्रभारी फखरे आजम ने बताया कि इस सप्ताह को श्रमदान के रूप में जनसेवा, प्रकृति सेवा करने को तत्पर हैं. उपाध्यक्ष तरशीष मित्रा ने कहा कि जबतक हमारी 11 सूत्री मांगों को सरकार नहीं मानती तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा. मौके पर वतन कुमार, सुमित मिश्रा, अनंत साहा, सौरव दत्ता, वीर बहादुर वर्धन, राजेश साहा, अब्दुल कबीर, लिसू टुडू, राजेंद्र भगत, जगजीत भद्र, सुभाष साहा, किरण मरांडी, सिमोन हंसदा आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=638902&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़ : बुधवार से काला बिल्ला लगा कार्य करेगा शिक्षक संघ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही