Search

 
 
 

पाकुड़ : हड़ताली जनसेवकों ने समाहरणालय में चलायी झाड़ू

 
Pakur : ग्रेड पे में कटौती के विरोध में हड़ताल पर बैठे राज्य भर के जनसेवकों ने हड़ताल के नौवें दिन बुधवार 17 मई को श्रमदान किया. पाकुड़ में हड़ताली जनसेवकों ने धरनास्थल के साथ-साथ समाहरणाल परिसर की साफ़ सफाई की. जनसेवकों ने हाथों में झाड़ू लेकर समाहरणालय परिसर की सफी की और कूड़ा को इकट्ठा किया. संघ के प्रमंडलीय संयोजक वतन कुमार ने बताया कि श्रम दान सप्ताह का कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा. गुरुवार से प्रत्येक जनसेवक श्रम दान करेंगें. राहगीरों के लिए पनशाला की व्यवस्था के साथ-साथ पौधरोपण और रक्तदान भी किया जाएगा. दोहराते हुए कहा कि मांगे पूरी होने तक आंदोलन ज़ारी रहेगा. [caption id="attachment_640052" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/SHRAM-DAN-3-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> समाहरणालय परिसर में सफाई करते हड़ताली जनसेवक[/caption] मौके पर संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार, उपाध्यक्ष ताराशीष मित्रा, मीडिया प्रभारी फ़ख़रे आज़म, प्रमंडलीय संयोजक वतन, सुमित मिश्रा, अभिषेक कुमार, कंरुज्जमां, जेम्स मरांडी, राजेश हांसदा, सुनील मुर्मू, राजेश साहा, सुभाष साहा, माथियस मरांडी, राधेश्याम मंडल, महेंद्रनाथ शील सहित बड़ी संख्या में जनसेवक उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/pakur-teachers-expressed-protest-by-putting-black-badges-in-the-district/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : जिले में काला बिल्ला लगाकर शिक्षकों ने जताया विरोध [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही