Search

 
 
 

पाकुड़ : हड़ताली जनसेवक करेंगे सीएम,सांसद व विधायक का घेराव

 
Pakur: जनसेवक संघ के हड़ताल का 24 मई को सोलाहवां दिन बीत जाने के बाद भी सरकार सूध नहीं ले रही है. सरकार से कोई सकारात्मक पहल नहीं किये जाने के कारण अब जनसेवक संघ हड़ताल को और तेज करने के लिए रणनीति तैयार कर रहीं है. जिसमें स्थानीय विधायकों व सांसदों के घर का घेराव, जिला स्तरिय सपरिवार धरना प्रदर्शन, मुख्यमंत्री आवास का घेराव आदि शामिल हैं. संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि सरकार हमारी धैर्य की परीक्षा ले रही है. अबतक हमलोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन किया है. कृषि मंत्री ने आश्वासन दिया है कि धैर्य रखें. जनसेवक अपने आंदोलन को और धार देने को बाध्य हैं. राज्य संघ से निर्धारित रणनीति के तहत हमलोग आंदोलन को और धारदार करेंगे. मौके पर वतन कुमार, ताराशीष मित्रा, संतोष शीला, एकरमुल हक अंसारी,रेशमा सोरेन, प्रीतम तुरी, राजमुनि सोरेन, अभिषेक कुमार, सुभाष साहा, सरोज सिन्हा, नवीन गुप्ता, माथियस मरांडी, सिमोन हांसदा, महेंद्रनाथ शील,दिवेश मिश्रा, सूर्यदेव टुडू, राधेश्याम मंडल आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=646920&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़ : नीति आयोग से संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही