Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : हड़ताली पीडीएस डीलरों ने निकाली रैली, डीसी कार्यालय के समक्ष दिया धरना

Pakur : फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन की जिला इकाई ने 11 सूत्री मांगों को लेकर रेलवे स्टेशन से रैली निकाली. रैली में शामिल जिले के सैंकड़ों पीडीएस डीलर जिला अध्यक्ष अब्दुस सलाम के नेतृत्व में गांधी चौक, बिरसा चौक, अंबेडकर चौक होते हुए डीसी कार्यालय पहुंचे. जहां धरना और सभा की गई. साथ ही प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा. [caption id="attachment_550040" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/DEALER-MAHILA-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> जुलूस में शामिल महिला पीडीएस डीलर[/caption] एसोसिएशन 11 सूत्री मांगों में खाद्यान्नों में 300रू प्रति क्विंटल कमीशन, एक सहयोगी सहित 30 हज़ार रूपये मानदेय, 4जी से नेट का कनेक्शन, पूर्व से चली आ रही अनुकंपा पर लाईसेंस की व्यवस्था, पीएम जीकेएवाई के माह दिसंबर 22 तक बकाए कमीशन की राशि का भुगतान, राज्य के सभी विक्रेताओं को कमीशन की राशि डीलर के अकाउंट में देने का प्रावधान, राज्य खाद्य निगम के गोदामों में इलेक्ट्रिक कांटा लगवा कर अनाज की आपूर्ति, शिकायत पर डीलरों को अपना पक्ष रखने का 1 सप्ताह का समय व स्थानीय जांच के आधार पर कार्रवाई, प्रखंड एवं जिला स्तर पर आपूर्ति विभाग की बैठक के दौरान जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के एक प्रतिनिधि एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव को रखने की मांग शामिल है. [caption id="attachment_550041" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/DEALER-BAITHAK-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> डीसी कार्यालय के बाहर धरना पर बैठे पीडीएस डीलर[/caption] मौके पर जिला अध्यक्ष अब्दुस सलाम, संरक्षक तपन प्रमाणिक, जिला सचिव जमीर अंसारी, जिला कोषाध्यक्ष मोहम्मद शौकत अली, उप सचिव जिला दामोदर राय, उपाध्यक्ष जिला ऐनुल हक, उप महासचिव देव प्रसाद दत्ता, महासचिव हजरत अली, संयुक्त सचिव मोहम्मद गुलाम मुर्तुजा, संगठन संरक्षक रजा उल हक सहित जिले के तमाम प्रखंडों के कार्यकारिणी के सदस्य व डीलर उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/pakur-the-focus-will-be-on-the-connectivity-of-villages-to-cities-in-the-budget-alamgir-alam/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : बजट में शहरों से गांवों की कनेक्टिविटी पर होगा फ़ोकस : आलमगीर आलम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही