Search

 
 
 

पाकुड़ : छात्रों ने लोगों को बताए हेलमेट और सीट बेल्ट की अहमियत

 
Pakur : सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने बुधवार को डीसी आवास से रैली निकाली. जागरूकता रैली पाकुड़-दुमका मुख्य सड़क होते हुए गोकुलपुर डीएवी मोड़ तक गई. डीएवी स्कूल के सड़क सुरक्षा सेल के इंजीनियर मोहम्मद अजहर अंसारी ने कहा कि रैली निकालकर छात्र सड़क सुरक्षा सप्ताह मना रहे हैं. इसके तहत छात्रों को व सड़क पर चलने वाले लोगों को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी गई. बच्चों ने लोगों से ट्रैफ़िक नियमों के अनुपालन की अपील की. बताया कि बाइक चलाते समय हेलमेट और कार चलाने के समय सीट बेल्ट का उपयोग करना जरूरी है. टर्निंग प्वाइंट पर इंडिकेटर का इस्तेमाल हर हाल में करना चाहिए. मौके पर डीएवी स्कूल के शिक्षक शैलेश कुमार, अमित कुमार उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/pakur-congress-leaders-remembered-former-prime-minister-lal-bahadur-shastri/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को किया याद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही