Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ :  कारगिल विजय दिवस पर छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली

Pakur : कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अमडा़पाड़ा प्रखंड में विभिन्न स्कूलों के छात्र- छात्राओं ने रैली निकाली. आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत दिनांक 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर झंडा कार्यक्रम और कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अमड़ापाड़ा प्रखंड में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकाली गई. रैली राजकीय+2 उच्च विद्यालय से प्रारंभ होकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित हेरिटेज मेमोरियल के पास समाप्त हुई. रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत नारे लगाकर स्वतंत्रता संग्राम औक कारगिल युद्ध के शहीदों को नमन किया. साथ ही लोगों से हर घर झंडा कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया. प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार देवेश द्विवेदी ने छात्र-छात्राओं के राष्ट्रीय ध्वज के क्रमिक विकास के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. कार्यक्रम के दौरान प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी श्रीकांत ठाकुर, अंचल निरीक्षक आभास चंद्र साह, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी अभय कुमार, प्रभारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी जुल्लू रहमान, प्रखंड कार्यालय पदाधिकारी, मनरेगा अजय कुमार गुप्ता, प्रखंड समन्वयक, पंचायत राज स्वशासन परिषद  आनंद प्रकाश समेत विभिन्न विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक, शिक्षक समेत छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=370012&action=edit">यह

भी पढ़ें :पाकुड़ :  राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता कार्यक्रम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही