Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : दूसरे दिन भी सड़कों पर उतरे छात्र, बंद रही ज़्यादातर दुकानें

Pakur : 60:40 के नियोजन नीति के विरोध में दो दिवसीय झारखंड बंद के दूसरे दिन रविवार 11 जून को  पाकुड़ जिले में मिलाजुला असर दिखा. सुबह 8 बजे से ही आदिवासी छात्र छात्राओं ने उपायुक्त आवास के समीप पाकुड़-दुमका मुख्य सड़क को जाम कर दिया. जिसके कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. बंद का ऐलान किए जाने के कारण किराना दुकान, कपड़ा, जूता कॉस्मेटिक दुकान के अलावा कल कारखाने लगभग बंद रहे. [caption id="attachment_664815" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/BAND-ADHIKARI-2-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> छात्रों को समझाते नगर थाना प्रभारी मनोज यादव[/caption] दूसरी तरफ़ विरोध कर रहे आदिवासी छात्र छात्राओं ने जिला मुख्यालय में मुख्य सड़क के अलावा लिंक रोड, पुलिस लाइन रोड, रविन्द्र चौक को भी बांस बल्ला लगाकर जाम कर दिया. जाम का नेतृत्व कर रहे छात्र संघ नेता कमल मुर्मू ने बताया कि हेमंत सोरेन की गलत नीति के कारण झारखंड के युवा बेरोजगार हैं. जब तक झारखंड सरकार 60-40 नियोजन नीति खत्म नहीं करती है, आंदोलन जारी रहेगा. बंद के दौरान सैकड़ों की तादाद में सभी जगह पर पुलिस बल तैनात दिखे. नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार यादव उपायुक्त आवास के समीप मुस्तैद दिखे. साथ ही छात्र छात्राओं को जाम हटाने के लिए समझाते हुए नजर आए. यह">https://lagatar.in/pakur-two-daughters-of-the-district-won-bronze-in-junior-athletics-championship/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ज़िले की दो बेटियों ने जीता कांस्य [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही