Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : स्कूलों में होगी रोटेशन के माध्यम से शिक्षकों की आपूर्ति:डीसी

Pakur: डीसी वरुण रंजन की अध्यक्षता में डीसी आवासीय कार्यालय में 28 मई की देर शाम जिले में उच्च व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक हुई. जिसमें मैट्रिक व इंटरमीडिएट के परीक्षाफल पर विद्यालयवार समीक्षा की गई. बैठक में मुख्य रूप से परीक्षाफल में सुधार करने से संबंधित चर्चा की गई. जिन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है, उन्हें रोटेशन के माध्यम से शिक्षकों की आपूर्ति कर शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ कर परीक्षाफल में सुधार करने का निर्देश दिया. डीसी ने मैट्रिक परीक्षाफल में पाकुड़ के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में इस दिशा में और अधिक बेहतर प्रयास करने की अपेक्षा है. उतीर्ण बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ ही उच्च शिक्षा में हर संभव मदद करने की बात कही.  जिले में शिक्षा का स्तर और अधिक बेहतर करने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है. जिला में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी,यहां के विद्यार्थी राज्य में शत-प्रतिशत अंक लाकर राज्य में उत्कृष्टता प्राप्त करेंगे.मौके पर  डीईओ रजनी देवी, डीएसई मुकुल राज आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=651612&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़ : 124वीं जयंती पर याद किये गये कवि नज़रुल इस्लाम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही