Search

 
 
 

पाकुड़ : अवैध खनन व ढुलाई करने वालों पर करें कार्रवाई- डीसी  समेत दो खबरें एक साथ

 

उपायुक्त व एसपी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Pakur : पाकुड़ के डीसी मृत्युंजय कुमार बर्णवाल व एसपी प्रभात कुमार ने बुधवार को समाहरणालय के सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. डीसी ने कोयला व पत्थर के अवैध खनन, बालू उठाव व ढुलाई की रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों की बिंदुवार जानकारी ली. जिला खनन पदाधिकारी को अवैध खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया. कहा कि चेकपोस्टों पर तैनात कर्मी उधर गुजरने वाले ट्रकों व अन्य वाहनों की सख्ती से जांच करें. वरना अवैध कोयला, पत्थर व बालू लदे वाहन पकड़े जाने पर कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. उपायुक्त ने जिला खनन टास्क फोर्स के पदाधिकारी व सदस्यों को क्षेत्र औचक जांच अभियान चलाने को कहा. पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि प्रत्येक दिन अपने-अपने क्षेत्र के चेकनाकों का निरीक्षण करें. सीसीटीवी फुटेज की जांच कर यह पता करें कि कितने वाहनों के चलान की जांच की गई. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय बनाकर अवैध खनन कार्य में लगे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया. बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर, पंचायत राज पदाधिकारी कंचन कुमारी, पाकुड़ एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, महेशपुर एसडीपीओ नवनीत हेम्ब्रम, जिला खनन पदाधिकारी प्रदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

डीसी ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को किया रवाना

Pakur : उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बर्णवाल व एसपी प्रभात कुमार ने समाहरणालय परिसर से सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. डीसी ने कहा कि 14 जनवरी से 15 फरवरी तक जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. जगरूकता रथ शहर सहित सभी प्रखंडों व गांवों में घूम-घूमकर लोगों का सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति जागरूक करेगा. उन्होंने आम लोगों से सड़क पर वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की. मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर, पंचायतीराज पदाधिकारी कंचन कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, एसडीपीओ पाकुड़ अजीत कुमार विमल, नगर परिषद के प्रशासक राजकमल मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-dacoits-took-family-hostage-and-ran-away-with-jewelery-worth-lakhs-along-with-cash/">साहिबगंज

: परिवार को बंधक बना नकद सहित लाखों के गहने ले भागे डकैत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही