Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : लापरवाह शिक्षकों को चिह्नित कर करें कार्रवाई : डीसी

Pakur : उपायुक्त वरुण रंजन ने सोमवार को शिक्षा विभाग के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ बैठक कर शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की. समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उपायुक्त ने बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन, ई-विद्यावाहिनी में शिक्षकों व छात्रों की उपस्थिति, छात्रवृत्ति, पोशाक, एमडीएम, पाठ्य पुस्तक आदि का ब्योरा लेते हुए कई निर्देश दिए. [caption id="attachment_553728" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/SIKSHA-BAITHAK-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल पदाधिकारी[/caption]

              लापरवाह शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

डीसी ने विद्यालय में शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही 3 से 18 आयु वर्ग के बच्चों का बाल गणना कार्य पूर्ण नहीं होनें पर नाराज़गी ज़ाहिर की गणना कार्य में लापरवाह शिक्षकों को चिह्नित कर कार्रवाई करने को कहा. बिना आवेदन स्कूल में गैरहाज़िर रहने वाले शिक्षकों पर भी सख़्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. [caption id="attachment_553729" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/BAITHAK-4-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल पदाधिकारी[/caption]

      ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर ही अटेंडेंस बनाएं

डीसी ने ई-विद्यावाहिनी पर शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति का प्रखंड वार समीक्षा की और ई-विद्यावाहिनी पर उपस्थिति सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया. जिले में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के वार्डेन ने प्रजेंटेशन के माध्यम से विद्यालय में संचालित सभी गतिविधियों से डीसी को अवगत कराया. डीसी ने वार्डेन को विद्यालय में संबंधित आवश्यकता व समस्याओं का आंकलन कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा. डीसी ने इसके अलावा नव भारत साक्षरता कार्यक्रम की समीक्षात्मक बैठक की. बताया गया कि 15 वर्ष के आयु वर्ग के कुल 12 हजार असाक्षरों को साक्षरता अभियान के अंतर्गत चिन्हित किया गया है. जिन्हें भीटी के माध्यम से साक्षर करने का निर्णय लिया गया. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी, जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज, एरिया ऑफिसर जुही रानी, एडीपीओ जयेंद्र मिश्रा, सभी प्रखंडों के बीईईओ समेत अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/pakur-adivasi-sengel-campaign-stopped-goods-train/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : आदिवासी सेंगेल अभियान ने मालगाड़ी रोकी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही