Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : ग्रामीण सजग रहकर कल्याणकारी योजनाओं का उठाएं लाभ- डीसी

Pakur : महेशपुर प्रखंड के कानीझाड़ा पंचायत में 25 अप्रैल की रात ग्रामीणों की समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान को लेकर रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया. चौपाल का उद्घाटन डीसी वरुण रंजन ने दीप प्रज्वलित कर किया. चौपाल में आए ग्रामीणों को संबोधित करते हुए डीसी ने कहा कि आप सभी सजग रहकर राज्य व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं तथा दूसरे ग्रामीणों को भी इसके लिए प्रेरित करें. चौपाल में पेयजल की समस्या, बीपीएल में नाम जुड़वाने, पेंशन, राशन वितरण,स्कूल में पठन पाठन, म्यूटेशन समेत अन्य समस्याएं रखी गई. डीसी ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान कर रिपोर्ट पेश करने को कहा. मौके पर डीडीसी शाहिद अख्तर, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार दास, विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी, जिला कल्याण पदाधिकारी विजन उरांव, कार्यपालक दंडाधिकारी प्रमोद कुमार दास, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन, जिला योजना पदाधिकारी अनूप कुजूर, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अंजू कुमारी, महेशपुर बीडीओ उमेश मंडल, अंचलाधिकारी रितेश जायसवाल समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=617498&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : झामुमो ने मनाई बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही