alt="" width="300" height="200" /> खनन टास्क फोर्स की बैठक में शामिल विभिन्न पदाधिकारी[/caption] डीसी ने तल्ख़ तेवर अपनाते हुए कहा कि चेकपोस्ट पर प्रतिनियुक्त कर्मियों को सख्त निर्देश दिया जाए कि कोई भी अवैध माइनिंग, परिवहन हुआ तो कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उपायुक्त ने जिला खनन टास्क फोर्स के पदाधिकारी व सदस्यों को क्षेत्रों का भ्रमण कर औचक निरीक्षण करने को कहा. कहा कि अवैध खनन व परिवहन कार्य में कोई भी लोग संलिप्त पाए जाते हैं तो उसके विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करें. उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक दिन विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण के साथ छापेमारी अभियान चलाएं. जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि ओवरलोडिंग में डब्लूपीडीसीएल और बीजीआर को 1 करोड़ 8 लाख का पेनाल्टी लगाया है. बैठक के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, अंचलाधिकारी व सभी थाना प्रभारी को आपसी समन्व्य स्थापित कर अवैध खनन, गाड़ियों द्वारा अवैध ढुलाई पर पर टीम वर्क की तरह काम करने को कहा. बैठक में जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार, अपर समाहर्ता श्रीमती मंजू रानी स्वांसी, एसडीओ हरिवंश पंडित, डीटीओ संतोष कुमार गर्ग, डीपीआरओ डॉ.चंदन, पाकुड़ एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, महेशपुर एसडीपीओ नवनीत हेंब्रम, जिला खनन पदाधिकारी प्रदीप साह, जिला पंचायत राज पदाधिकारी महेश राम, माइनिंग इंस्पेक्टर पिन्टू कुमार, सभी अंचलाधिकारी व सभी थाना प्रभारी समेत अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/pakur-12-cases-were-executed-in-the-first-monthly-lok-adalat/">यह
भी पढ़ें : पाकुड़ : प्रथम मासिक लोक अदालत में 12 वादों का हुआ निष्पादन [wpse_comments_template]

Leave a Comment