Search

 
 
 

पाकुड़: अवैध कार्य में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें: डीसी

 
Pakur: जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक डीसी वरुण रंजन व एसपी एचपी जर्नादन की अध्यक्षता में 8 मई को समाहरणालय में हुई.डीसी वरुण रंजन ने अवैध कोयला,पत्थर, बालू उठाव, खनन व भंडारण के रोकथाम के लिए पूर्व के बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए डीएमओ से कार्रवाई का ब्यौरा लिया. पदाधिकारियों को चेकपोस्ट पर रेंडमली जांच करने का निर्देश दिया. अवैध माइनिंग व परिवहन होने पर प्रतिनियुक्त कर्मियों पर सख्त कार्रवाई होगी. चेकपोस्टों पर चालान की बारीकी से जांच करने, पदाधिकारी व सदस्यों को भ्रमण कर औचक निरीक्षण करने को कहा. पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आपसी समन्व्य स्थापित कर टीम वर्क के रूप में कार्य कर कानूनी कार्रवाई करें. बैठक में एसडीएम हरिवंश पंडित, डटीओ संतोष कुमार गर्ग, डीएसपी वैद्यनाथ प्रसाद, एसडीपीओ अजीत कुमार विमल व नवनीत हेंब्रम, डीएमओ प्रदीप साह, डीपीआरओ डॉ चंदन, महेश राम, पिन्टु कुमार, सभी सीओ, थाना प्रभारी, पवन कुमार व कोल कंपनी के प्रतिनिधि आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=630937&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़ : बकरी पालन प्रशिक्षण शिविर का समापन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही