Search

 
 
 

पाकुड़ : प्रत्येक सहियाओं को प्रतिदिन 70 आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य

 
Pakur : बुधवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में डीसी वरूण रंजन ने जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर बैठक की. बैठक के दौरान सिविल सर्जन ने बताया कि आयुष्मान कार्ड के डाटा इंट्री एएनएम, सहिया, सीएचओ, सहिया साथी कर रही हैं. जिसके बाद डीसी ने टीम गठित कर सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. डीसी ने प्रत्येक सहिया को प्रतिदिन 70 लोगों का कार्ड बनाने का लक्ष्य देने का निर्देश देते हुए 15 दिनों के अंदर कार्य को पूरा करने को कहा. बता दें कि ज़िले में 4 लाख 57 हज़ार 290 आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. बैठक में सिविल सर्जन डॉ.मंटू कुमार टेकरीवाल, डॉ.अमित कुमार, डीपीएम नीरज कुमार समेत अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/pakur-dc-inspected-evm-warehouse-2/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : डीसी ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही