Search

 
 
 

पाकुड़ : टिफिन बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं को पढ़ाया समर्पण का पाठ

 
Pakur : पीएम मोदी के कार्यकाल का नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 8 जून की देरशाम भाजपा पाकुड़ ज़िला कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की “टिफ़िन बैठक” हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह ने की. मीरा प्रवीण सिंह ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में देश में मोदी सरकार की ओर से कई जनकल्याणकारी  योजनाओं पर कार्य किए गए हैं. कार्यसमिति सदस्य ने देश में आधारभूत संरचनाओं से संबंधित कार्यों, शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे कार्यों, स्वास्थ्य के क्षेत्र में उठाये गये क्रांतिकारी कदमों, जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने, श्रीराम मंदिर का निर्माण, आतंकवादी वारदातों में भारी कमी, सेना के बढ़ते मनोबल इत्यादि विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके पश्चात सभी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ टिफीन की. कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक, प्रसन्न शंकर मिश्रा, हिसाबी राय, दिलीप सिंह, रिंकू शेख, मोहन मंडल, सच्चिदानंद तिवारी, श्यामल गोस्वामी, शशि जायसवाल, खोखोन पांडे, विजय प्रमाणिक, जनार्दन यादव, अंबिका रायचौधरी, मुरली तिवारी, राजू तिवारी, अमित पांडे, मीठू भगत, धर्मेंद्र साह, पवन भगत, प्रोफ़ेसर अमरेन्द्र सिंहा, बलराम पांडे, मानिक देव, संजय शुक्ला, द्रविजेंद साहा, शिवजी गोस्वामी, सभी मंडल अध्यक्ष अरूण चौधरी, सदानंद रजवार, मनोरंजन सरकार, राजकुमार भगत बिन्नी, मनीष पांडे, संजीत मुखर्जी, पार्वती देवी, उत्तम पाल, सपन दुबे, प्राची चौधरी, गणेश रजक, सविता देवी, मनोरमा देवी, पुष्पा पांडे, कनिका साहा आदि उपस्थित रहे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=662002&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : कार्यशाला में बायोफोर्टिफाईड बाजरा की खेती का प्रशिक्षण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही