Search

पाकुड़: शिक्षक वैशाली मंडल ने रक्तदान कर बचाई बच्ची की जान

Pakur: शिक्षक वैशाली मंडल ने सत्य सनातन संस्था के आह्वान पर अमड़ापाड़ा प्रखंड के अमीरजोला निवासी 16 वर्षीय बच्ची को शनिवार को पुराना ब्लड बैंक पहुंच कर रक्तदान कर जान बचाई. संस्था के अजय भगत ने कहा कि सदर अस्पताल में भर्ती प्रिया कुमारी को खून की कमी है. बच्ची के चाचा विक्रम कुमार देहरी ने संस्था से संपर्क कर मदद मांगी. संस्था के पहल पर शिक्षक वैशाली मंडल ने बिना समय गंवाए दूसरी बार रक्तदान किया. रक्तदाता वैशाली ने कहा कि एक महिला होकर दूसरी महिला का कार्य आ सकी इससे अधिक सौभाग्य की बात क्या होगी. चाचा विक्रम कुमार देहरी व दादा अमरनाथ कुमार देहरी ने संस्था व रक्तदाता को धन्यवाद दिया. मौके पर सत्यम कृष्णा, रक्तदाता के पति अभीजित बनर्जी, नवीन कुमार, पियूष कुमार आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=610260&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़: व्यवसायी से 5 लाख नगद व लैपटाप की छिनतई [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp