Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : बुधवार से काला बिल्ला लगा कार्य करेगा शिक्षक संघ

Pakur: सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय इस्लामपुर में शिक्षक विनय कुमार के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर शिक्षक संघ में रोष है. नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी अब तक आरोपी मनीरूल इस्लाम व सनारुल शेख की गिरफ्तारी नहीं हुई है. एसएमसी अध्यक्ष मेजारुल शेख ने कहा कि आरोपी विद्यालय को बम से उड़ाने और जान मारने की धमकी दे रहें हैं. जिसकी लिखित शिकायत भी की गई है, घटना के बाद से आज तक विद्यालय बंद है. जिसकी सूचना प्रभारी प्राचार्य माबिया ने बीईइओ को दे दी है. कार्रवाई नहीं होने से सभी शिक्षक डरे व सहमे हुए हैं. प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि जब तक प्रशासन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं करती तब तक विद्यालय में कार्य करना मुश्किल है. बीईइओ सुमिता मरांडी ने बताया कि जिस शिक्षक के साथ घटना घटी है उनकी प्रति नियोजन दूसरे जगह पर कर दी गई है. प्रबंधन समिति के आवेदन पत्र से डीईओ को अवगत कर दिया गया है. मंगलवार को शिक्षकों ने मध्य विद्यालय धनुष पूजा में एक बैठक कर 3 दिनों का अल्टीमेटम दिया है. बुधवार से शिक्षक काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे. इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर विभाग को रिपोर्ट भेजना बंद कर देगें. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=637993&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़ : आंगनबाड़ी केंद्रों में वृद्धि निगरानी सप्ताह का शुभारम्भ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही