Search

 
 
 

पाकुड़ : शिक्षकों को एनीमिया रोग के लक्षण व उपचार की दी गई जानकारी

 
Pakur : पाकुड़ (Pakur)- एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम सफल बनाने को लेकर डाइट सभागार में बीईईओ बाबूराम मूर्मू की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में स्कूल के शिक्षकों को एनिमिया रोग के लक्षण और उपचार  की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के डॉ. केके सिंह, बीपीओ गणेश भगत एवं बीआरपी साहिर हुसैन ने दी. शिक्षकों से कहा गया कि एनीमिया होने पर आंखों में पीलापन छाने के साथ-साथ श्वास फूलने लगता है. समय से रोग पकड़ में आने पर इलाज से ठीक होता है. एनीमिया रोग ग्रस्त बच्चों को आयरन की गोली दी जाती है. आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोली उपलब्ध मिलेगा. 5 से 9 साल के बच्चों को सप्ताह में एक बार हर बुधवार को पिंक रंग की गोली खिलानी पड़ेगी. 10-19 वर्ष के बच्चों को भी सप्ताह में एक बार बुधवार को नीले रंग की गोली खिलानी पड़ेगी. मौके पर स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधियों के अलावा प्रभारी प्राचार्य सुकुमार सिंह, मनोज वर्मा, दिलीप कुमार राय, मृण्मय राय, मोहन कुमार राय, रोहित मंडल, सुधीर सिंह, विनोद सिंह, कुलदीप महतो, सत्यजीत दास, सुनील मंडल, शंभू शरण यादव, रियाजूद्दीन अंसारी, अविनाश पंडित, पोखन महतो, अनूप लाल मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=339935&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : मोड़े मांझी के आयोजन पर एसडीओ ने लगाई रोक [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही