Search

 
 
 

पाकुड़: डीसी के निर्देश पर सरकारी विद्यालयों का टीमों ने किया औचक निरीक्षण

 
Pakur: सरकारी विद्यालयों में पठन-पाठन सुचारू रुप से संचालन के उद्देश्य से डीसी वरुण रंजन के निर्देश पर गठित 20 टीमों ने 3 मई को जिले के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में अनुपस्थित पाए गए 57 शिक्षकों को आज का वेतन स्थगित करने व 3 शिक्षकों को निलंबित करने की कार्रवाई की जा रही है. शहरी क्षेत्र में डीडीसी मो शाहिद अख्तर, एसडीओ हरिवंश पंडित ने महेशपुर प्रखंड, कार्यपालक दंडाधिकारी प्रमोद कुमार दास ने लिट़्टीपाड़ा प्रखंड, डीपीआरओ डॉ चंदन ने पाकुड़ प्रखंड, कार्यपालक दंडाधिकारी आशुतोष ने हिरणपुर प्रखंड व अन्य पदाधिकारियों ने भी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया. अधिकारीयों ने स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति, बच्चों में शिक्षा की गुणवत्ता, मध्यान भोजन की पौष्टिकता, विद्यालय की साफ सफाई, पेयजल की व्यवस्था, शौचालय की साफ-सफाई का जांच किया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=625366&action=edit">यह

भी पढ़ें: पाकुड़: जादू-टोना के नाम पर अत्याचार के खिलाफ जागरूकता अभियान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही