Search

 
 
 

पाकुड़ : गैराज में गैस सिलेंडर फटने से किशोर की मौत

 
Pakur : पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शैतान खाना गांव स्थित गैराज में सोमवार को गैस सिलेंडर फटने से एक किशोर ताराकुल शेख की मौत हो गई. वह गांव के मांसारुल शेख का बेटा था. सिलेंडर की तेज आवाज से वहां अफरातफरी मच गई. गैराज मालिक मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. किशोर की मौत से गांव में मातम छा गया है. परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-pledge-to-build-child-marriage-free-society-in-capacity-development-training-camp/">धनबाद

: क्षमता विकास प्रशिक्षण शिविर में बाल विवाह मुक्त समाज निर्माण का संकल्प 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही