Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : विधानसभा समिति ने अनिष्पादित प्रश्नों का किया समीक्षा

Pakur: झारखंड विधानसभा की प्रश्न क्रियान्वयन समिति की 17 मई को हुई बैठक में सदस्यों की ओर से उठाए गए अनिष्पादित प्रश्नों को लेकर समीक्षा की गई. सदस्य लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश विलियम मरांडी ने जिले के सभी विभागों के अधिकारियों को विधायकों की ओर से उठाए गए सवालों पर वर्तमान प्रगति की जानकारी लेने के लिए अधिकृत किया. कृषि, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल स्वच्छता, शिक्षा, जिला आपूर्ति व खनन विभाग आदि के सवालों पर चर्चा की गई. कई विभागों के सवालों पर समिति ने संतुष्टि जताई और यथाशीघ्र विभिन्न मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया. बैठक में अपर समाहर्ता मंजू रानी स्वांसी, एसडीएम हरिवंश पंडित, सीएस डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल, डीएसओ संजय कुमार दास आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=639985&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़ : जिले में काला बिल्ला लगाकर शिक्षकों ने जताया विरोध [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही