Search

 
 
 

पाकुड़ : योजनाओं को लाभुकों तक पहुंचाने में जनप्रतिनिधियों का सहयोग अपेक्षित- डीडीसी

 
Pakur : पाकुड़ (Pakur)- जिला परिषद् अध्यक्षा जूली खिष्टमुनि हेंब्रम की अध्यक्षता में जिला परिषद् (जिप) की पहली बैठक सूचना भवन सभागार में 19 जुलाई को हुई. बैठक में विचार व्यक्त करते हुए डीडीसी मो. शाहिद अख्तर ने कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लाभुकों तक पहुंचाने में जनप्रतिनिधियों का सहयोग अपेक्षित है. जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधि आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करेंगे तो लक्ष्य हासिल किया जा सकेगा. उन्होंने विकास योजनाओं की समीक्षा भी की. बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को आवंटित सरकारी आवास के रंग रोगन के प्रस्ताव समेत अन्य प्रस्तावों पर चर्चा हुई. पाकुड़ नगर परिषद् क्षेत्र में नवनिर्मित मार्केट सह विवाह भवन में स्थित 17 दुकानों के आवंटन एवं 19 दुकानों की इकरारनामा का निष्पादन का प्रस्ताव जिला परिषद् की पूर्व बैठक में रखा गया था. 19 जुलाई की बैठक में इस प्रस्ताव का जिक्र होने पर कहा गया कि दुकानों में बिजली तार नहीं लगा है. इस वजह से आवंटित नहीं किया गया है. विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता ने कहा कि इस सप्ताह तार लगा दिया जाएगा. बैठक में अन्य विकास योजनाओं पर भी चर्चा हुई. जिप सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं भी रखी. बैठक में जिला परिषद् उपाध्यक्ष अशोक कुमार भगत, सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, पाकुड़ विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, महेशपुर विधायक प्रतिनिधि अब्दुल बदूद, सभी जिप सदस्य, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि शामिल हुए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=361799&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : खाद व बीज की कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन का विशेष अभियान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही