Search

 
 
 

पाकुड़ : पार्षद ने नगर परिषद पर लगाया सौतेला व्यवहार का आरोप

 
Pakur : पाकुड़ नगर परिषद की वार्ड नंबर 11 की पार्षद मोनिता कुमारी ने नगर परिषद पर वार्ड नंबर 11 के साथ सौतेला व्यवहार का आरोप लगाया है. पार्षद मोनिता कुमारी ने अपने वार्ड के बागतीपाड़ा में खराब डीप बोरिंग को दुरुस्त करने और कैलाशनगर में पेयजल समस्या को लेकर मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में नगर परिषद ध्यक्ष संपा साहा को आवेदन सौंपा. पार्षद मोनिता कुमारी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से बोरिंग करवाने के लिए नगर परिषद की बोर्ड की बैठक मांग रखती आ रहीं है, लेकिन आज तक वार्ड नं 11 में एक भी बोरिंग नही करवायी गई. उन्होंने बताया कि शहरी जलापूर्ति योजना के डीपीआर में वार्ड नं 11 को अछूता रखा गया. जबकि पूरे नगर में पाइप का वितरीकरण किया गया है. और वार्ड नंबर 11 के रेल कालोनी, सिद्धार्थनगर, बागतीपाड़ा, कैलाश नगर के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है. उन्होंने कहा कि अगर ज़ल्द ही उनके क्षेत्र की पेयजल समस्या को हल नहीं किया गया, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगी. यह">https://lagatar.in/pakur-will-celebrate-holi-with-the-resolution-of-vocal-for-local-babudhan/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : वोकल फॉर लोकल का संकल्प लेकर मनाएंगे होली : बाबूधन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही