Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : बढ़ती महंगाई का सोने व चांदी की बिक्री पर असर

Pakur : बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी का असर सोने और चांदी से तैयार आभूषणों की खरीदारी पर पड़ा है. शहर के अंबेडकर चौक स्थित आरआर ज्वेलर्स के संचालक अंश कुमार का कहना है कि कोरोना काल से पूर्व जेवरातों की अच्छी बिक्री थी. कोरोना काल शुरू होने पर बिक्री पर बुरा असर पड़ा है. मध्यम वर्ग ने आभूषणों की खरीदारी करना बंद कर दिया है. धनाढ़्य वर्ग ही आभूषणों की खरीदारी कर रहे हैं. पहले की तुलना में 30% से ज्यादा बिक्री घटी है. वृंदावन मार्केट स्थित स्वर्ण व्यवसाई सुधीर कुमार ने बताया कि कोरोना काल शुरू होते ही सोने-चांदी की बिक्री कम हो गई. अभी तक बिक्री रफ्तार नहीं पकड़ी है. महंगाई के कारण लोगों की जेबें ढ़ीली है. रोजमर्रा के सामानों की व्यवस्था करने में ही रुपये खर्च हो जा रहे हैं. ऐसे में लोग सोने-चांदी की खरीदारी कैसे करेंगे? सिर्फ शादी विवाह के मौके पर ही लोग आभूषणों की खरीदारी करते हैं. जबकि कोरोना से पूर्व पर्व-त्योहारों के मौके पर आभूषणों की बिक्री होती थी. व्यापार घाटे में चल रहा है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=398275&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर चल रहा है एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही