Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : बजट में शहरों से गांवों की कनेक्टिविटी पर होगा फ़ोकस : आलमगीर आलम

Pakur : झारखंड के बजट में शहरों से गांवों की कनेक्टिविटी पर ख़ासा फ़ोकस होगा. गांव से स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, रेलवे स्टेशन सहित शहर के किसी भी हिस्से में आधे घंटे में सानी से पहुंचा जा सकेगा. ऐसी सड़कें बनेंगी. ये बातें ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने बुधवार की देर शाम सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस-कॉन्फ्रेंस में कही. उन्होंने कहा कि बजट में कनेक्टिविटी के साथ-साथ पेयजल व स्वास्थ्य पर भी विशेष ज़ोर होगा. आलमगीर आलम ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस 12 प्रदेशों में हाथ से हाथ जोड़ों कार्यक्रम शुरु कर रही है. पाकुड़ में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इसकी शुरुआत करेंगे. खड़गे 11 फरवरी को पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के गुमानी स्थित श्रीकुंड हाईस्कूल मैदान से हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का आगाज करेंगे. इसका मुख्य उद्देश्य पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को साथ जोड़ना है. यह">https://lagatar.in/pakur-alamgir-alam-holds-meeting-on-visit-to-kharge/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : खड़गे के दौरे को लेकर आलमगीर आलम ने की बैठक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही