Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : अंग क्षेत्र का इतिहास काफी पुराना, ग्रंथों में भी इसका जिक्र

Advertisement
Advertisement

अंगिका समाज के मिलन समारोह में जिला कमेटी का गठन

Pakur : झारखंड प्रदेश अंगिका समाज के स्थापना दिवस पर रविवार को पाकुड़ में समाज का मिलन समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ मनोहर कुमार, डॉ बिन्दु भूषण व डॉ निर्भय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया. अपने स्वागत भाषण डॉ मनोहर कुमार  ने कहा कि अंग क्षेत्र का इतिहास अति प्राचीन है. हिंदू ग्रंथों में भी इसका जिक्र है. बाल्मीकि रामायण में कहा गया है कि त्रेता युग में अंग देश के राजा रोमपाद थे, जो राजा दशरथ के मित्र थे. द्वापर में दुर्योधन ने अपने मित्र कर्ण को अंग देश का राजा बनाया था, जिसकी राजधानी भागलपुर थी. भागलपुर का कर्णगढ़ इसका प्रमाण है.प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ तिवारी ने कहा कि 7वीं सदी में वामन जयादित्य रचित ग्रंथ "काशिका वृत्ति" में भी उल्लेख है कि भारत के 16 महाजनपदों में से एक अंग महाजन पद था, जिसकी प्रचलित भाषा आंगी थी. बौद्ध ग्रंथ ललित विस्तार में 64 लिपियों की सूची में अंग लिपि चतुर्थ स्थान पर अंकित है. 16 महाजनपदों के मानचित्र में भी अंग देश अंकित है. इतनी प्राचीन भाषा होने के वावजूद अंगिका को केन्द्र सरकार ने आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं किया है. झारखंड सरकार ने भी इस दिशा में कोई पहल नहीं की है.जबकि बिहार से अलग होने के बाद झारखंड का संपूर्ण संथाल परगना प्रमंडल अंग क्षेत्र में पड़ता है. इसके साथ ही झारखंड के ज्यादातर जिलों में अंगिका क्षेत्र के लोग फैले हुए हैं.

विशिष्ट लोगों को मिला अंगिका रत्न सम्मान  

इस मौके पर अंगिका समाज पाकुड़ की ओर से समाज सेवा से जुड़े डॉ. बिन्दु भूषण, डॉ निर्भय कुमार सिंह, भागीरथ तिवारी, जवाहर कुमार सिंह, डॉ श्रीमोहन सिंह व मोहन रजक को अंगिका समाज रत्न से सम्मानित किया गया. समारोह में अंगिका समाज की पाकुडु जिला तदर्थ समिति की घोषणा की गई. समिति में संरक्षक डॉ बिन्दु भूषण, सहसंरक्षक धर्मेन्द्र सिंह, अध्यक्ष डॉ मनोहर कुमार, उपाध्यक्ष अंबोज कुमार वर्मा, अशोक प्रसाद, गंगाधर मिश्र व दिनेश मंडल, महासचिव विभाष मिश्रा, हिसाबी राय व कृपासिन्धु बच्चन, सचिव संजय कुमार शुक्ला, सहसचिव राजेश चौधरी, अजय कुमार झा, भोपाल यादव व  राजीव झा, कोषाध्यक्ष कैलाश झा, सह कोषाध्यक्ष मिथिलेश त्रिवेदी, संगठन महासचिव डॉ अमरेन्द्र सिन्हा, संगठन सचिव धर्मेन्द्र तिवारी, संगठन सह सचिव रितेश पाण्डेय, संजय कुमार साह, भोला सिंह, हीरा केवट, मीडिया प्रभारी मनोज चौबे, सह मिडिया प्रभारी-संजय कुमार साह व प्रवक्ता विनय कुमार सिंह को बनाया गया. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-bjp-workers-launched-gaon-chalo-campaign-in-gaon-block/">गिरिडीह

: गावां प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया गांव चलो अभियान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही