Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : आज से मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम का आगाज

Pakur:डालसा के तत्वधान में प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष बाल कृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम न्याय सदन में 29 मई को सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन में सभी लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता, सभी पीएलवी के साथ एक बैठक हुई. पखवाड़ा को सफल बनाने को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा की गई. सचिव ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी प्रखंडों के लीगल एंड क्लिनिक, फ्रंट ऑफिस, मधस्ता केन्द्र समेत पूरे जिला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते हुए परामर्श सेवाएं व दृश्य श्रव्य के माध्यम से मध्यस्थता,लोक अदालत पर सफल कहानियां, लंबित व मुकदमा पूर्व स्तर के मामलों में आवेदन, सुझाव ये सभी लाभ इस अभियान के माध्यम से डालसा प्रदान करेगी.  मौके पर पीएलवी ने डायन प्रथा, बाल विवाह, नालसा के सभी योजना के साथ कानून के बारे में बारी-बारी से जानकारी दी गई. मौके पर पीएलवी कमला राय गांगुली, उत्पल मंडल, चंद्र शेखर घोष, ज्योति कुमारी, मैनुल शेख, चन्दन रविदास, एजारुल शेख, मो याकुब अली, मोकमाऊल शेख, नीरज कुमार राउत आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=651143&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़ : युवक की चाकू से गोद कर दिनदहाड़े ससुराल वालों ने की हत्या,हत्यारे फरार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही