Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : मन का मिलन पखवाड़ा में शीघ्र होता है वादों का निष्पादन

Pakur : जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला न्यायाधीश बाल कृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया जा रहा है. सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी प्रखंडों में 14 जून तक जागरूकता अभियान जारी रहेगा. 7 जून को मध्यस्थता केंद्र में आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि मध्यस्थता के माध्यम से विवादों का निष्पक्ष निष्पादन होता है. इसमें बातें गोपनीय रहती हैं, जिससे व्यक्तिगत संबंधों की रक्षा होती है. समय व धन की बचत होती है. सुमित्रा रानी सिंह ने कहा कि मध्यस्थता द्वारा शीघ्र वादों का निष्पादन होता है. महेशपुर प्रखंड परिसर में पीएलवी चंदन रविदास ने मध्यस्थता पर प्रकाश डाला. वहीं पाकुड़ प्रखंड के कुमारपुर में पीएलवी याकुब अली ने मिलने वाली कानूनी सुविधा की जानकारी दी. पीएलवी कमला राय गांगुली ने रेलवे स्टेशन पर यात्री व मजदूरों के बीच कानूनी जानकारी दी. मौके पर पीएलवी पिंकी मंडल, खुदू राजवंशी, उत्पल मंडल, मैनुल शेख, नीरज कुमार राउत उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=660201&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : ग्रामीण विकास विभाग के कार्यो के निरीक्षण करने रांची से पहुंची टीम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही