Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : सांसद ने किसानों से आग में हुए नुकसान का लिया जायजा

Pakur : राजमहल सांसद विजय हांसदा ने मंगलवार 7 मार्च को डीडीसी शाहिद अख़्तर के साथ पाकुड़ सदर प्रखंड के रामचंद्रपुर, बेलडांगा, पोडाबागान और इलामी तारानगर गांव का दौरा कर आग प्रभावित किसानों से मुलाकात की. सांसद ने किसानों से आग में हे फसल के नुकसान की जानकारी ली. साथ ही सरकार से उचिव मुआवज़ा दिलाने का आश्वासन दिया. सांसद ने कहा कि क्षति की विधिवत जांच कराने के बाद किसानों को मुआवज़ा दिलाया जाएगा. मौके पर डीडीसी शाहिद अख्तर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बीडीओ सफीक आलम व सीओ देवकांत सिंह को जांच का निर्देश दिया. गौरतलब है कि रविवार 5 मार्च को पाकुड़ सदर प्रखंड के रामचंद्रपुर, बेलडांगा, पोडाबागान और इलामी तारानगर गांव के दर्जनों किसानों के लगभग 500 बीघा खेत में अचानक आग लग गई थी. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख़, उपाध्यक्ष अजफरुल शेख, सचिव राजेश सरकार, हबीबुर्रहमान, मोसरफ हुसैन, सेलिम शेख, बक्कर शेख, असरफुल शेख, मेसकतुल शेख, फुरकान शेख, अनेकुल आलम, असिकुल शेख सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/pakur-sample-taken-from-sweets-and-grocery-shops-of-pakur-market/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : पाकुड़ बाज़ार के मिठाई व किराना दुकानों से लिया गया सैंपल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही