Search

 
 
 

पाकुड़ : संस्था ने 2 मवेशी तस्करों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

 

पिकअप वाहन पर 7 पशुओं को लादकर ले जा रहे थे पश्चिम बंगाल

Pakur : सत्य सनातन संस्था के सदस्यों ने नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत केकेएम कॉलेज, पाकुड़ के पास मंगलवार को दो मवेशी तस्करों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. जबकि वाहन चालक सहित दो अन्य तस्कर भागने में सफल रहे. संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष सागर चौधरी ने बताया कि पशु तस्कर पिकअप वाहन पर 7 मवेशियों को लादकर हिरणपुर से पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे. केकेएक कॉलेज के पास पिकअप वाहन नाली में गिर गया. सागर चौधरी ने बताया कि मदद के उद्देश्य से जब वह नजदीक गए, तो देखा कि वाहन पर 7 मवेशियों को ठूंस कर लादा गया है. पूछने पर मुर्शिदाबाद (प. बंगाल) निवासी वाहन चालक फिटू शेख ने बताया कि वे लोग वाहन मालिक मैनूल हक के कहने पर पशुओं को तस्करी के लिए ले जा रहे थे. वे लोग पशुओं को हिरणपुर निवासी इलियास के यहां से लाते हैं. पूरा वाकया जानने के बाद सागर चौधरी ने संस्था के सदस्यों को मामले की जानकारी दी. सूचना मिलते ही संस्था के अध्यक्ष रंजीत चौबे, सुभम गुप्ता, सुकू राय, मिंटू गिरी आदि घटनास्थल पर पहुंचे और वाहन को घेर लिया. इसी दौरान मौका पाकर चालक और दो तस्कर भाग निकले. टाइगर पुलिस के जवानों ने मौके पर पहुंकर मवेशी लदे वाहन को जब्त कर थाना ले गए. पुलिस ने मवेशियों को वाहन से उताकर गोशाला को सौंप दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस पकड़े गए तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ कर रही थी. यह भी पढ़ें : http://कलकत्ता

हाई कोर्ट का बंगाल पुलिस को आदेश, शाहजहां को सीबीआई के हवाले करो, SC पहुंची ममता सरकार"> https://lagatar.in/calcutta-high-court-orders-bengal-police-to-hand-over-shahjahan-sheikh-to-cbi/

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही