Search

 
 
 

पाकुड़ : सिद्धो कान्हो पार्क से शुरु हुई कांग्रेस की आज़ादी की गौरव पदयात्रा

 
Pakur : ज़िला कांग्रेस ने 9 अगस्त को आजादी की गौरव पदयात्रा की शुरुआत जिले के सिद्धो कान्हू पार्क से किया. जिला संयोजक सुल्तान अहमद के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा शुरु की. यो गौरव पदयात्रा सिद्धू कानू पार्क होते हुए शहर के भगत पाड़ा, इंदिरा चौक, बिरसा चौक, ताजिया चौक, गांधी चौक, विवेकानंद चौक, होते हुए अबुल कलाम चौक तक गई. जिले से लेकर प्रखंड, पंचायत और पंचायतों में गांव स्तर के कार्यकर्ता शामिल हुए. आलमगीर आलम रहे नदारद पाकुड़ ज़िले में आज़ादी की गौरव पदयात्रा की शुरुआत राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को करनी थी. लेकिन पूरे कार्यक्रम के दौरान वो कहीं नज़र नहीं आए. इस मामले पर ज़िला कांग्रेस के नेता भी कुछ बोलने से हिचकिचाते नज़र आये. हालांकि कार्यकर्ताओं को आलमगीर आलम की गैरमौजूदगी रास नहीं आई. गौरतलब है कि क दिन पहले ही कांग्रेस जिला कमिटी ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस करते हुए ये कहा था कि मंत्री आलमगीर आलम ही ज़िले में आज़ादी की गौरव पदयात्रा की शुरुआत करेंगे. यह">https://lagatar.in/pakur-to-do-something-big-it-is-necessary-to-have-a-small-beginning-mehballa-bihari-has-something-similar/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : कुछ बड़ा करने के लिए ज़रूरी है एक छोटी शुरुआत, महबुल्ला बिहारी में है कुछ ऐसी ही बात [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही