Search

पाकुड़ : जिला प्रशासन के रात्रि चौपाल में सुनी गई ग्रामीणों की समस्याएं

Pakur : जिले के विभिन्न पंचायतों में जिला प्रशासन ने 4 मई की रात ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान को लेकर रात्रि चौपाल का आयोजन किया. मौके पर डीडीसी मो. शाहिद अख्तर ने कहा कि ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए इस चौपाल का आयोजन किया गया है. इसका भरपूर लाभ ग्रामीण उठाएं. चौपाल में ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष पेयजल की समस्या, विधवा व वृद्धावस्था पेंशन, नया राशन कार्ड बनाने, स्कूल में पठन-पाठन, मनरेगा जॉब कार्ड समेत अन्य योजनाओं से संबंधित समस्याएं रखी. डीडीसी ने विभिन्न विभागों के प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया. जिन पंचायतों में चौपाल लगा उनमें महेशपुर प्रखंड के असकंधा पंचायत, लिट्टीपाड़ा प्रखंड के लिट्टीपाड़ा पंचायत, पाकुड़िया प्रखंड के बसंतपुर पंचायत, पाकुड़ सदर प्रखंड के कोलाजोड़ा पंचायत, हिरणपुर प्रखंड के बड़तल्ला पंचायत शामिल है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=627371&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़: डीसी ने किया विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp