Search

पाकुड़ : मन का मिलन पखवाड़ा में मध्यस्थ की भूमिका पर डाला प्रकाश

Pakur : झालसा रांची के निर्देश पर 30 मई को जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में जिले के कई प्रखंडों में मन का मिलन पखवाड़ा का आयोजन किया गया. जिन प्रखंडों में पखवाड़ा का आयोजन हुआ उनमें पाकुड़ और महेशपुर समेत अन्य प्रखंड शामिल है. पाकुड़ प्रखंड स्थित विधिक सहायता केंद्र में आए लोगों को कानूनी मामले निपटाने में मध्यस्थता की भूमिका समेत जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाली अन्य कानूनी सहायता की जानकारी दी गई. टेली-लॉ के अधिवक्ता ने कहा कि मन का मिलन पखवाड़ा का उद्देश्य विवादों को हल करना है. कमला राय गांगुली ने कहा कि लंबित मामलों के निपटारे के लिए यह एक अनूठी पहल है. मौके पर टेली-लॉ के अधिवक्ता अल्बीना मुर्मू, पीएलवी कमला राय गांगुली,  चंदन रविदास, पिंकी मंडल, ज्योति कुमारी, चंद्रशेखर घोष, नीरज कुमार राउत समेत ग्रामीण उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=651972&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : 31 को राजधानी में हड़ताली जनसेवकों की न्याय यात्रा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//