Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : शिक्षक को अभिभावक ने मारपीट कर किया अपमानित

Pakur: पाकुड़ सदर प्रखंड के झिकरहटी पंचायत के इस्लामपुर गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में 13 मई की सुबह सहायक शिक्षक विनय कुमार के साथ गांव के ही मनीरूल इस्लाम व सेनारुल इस्लाम ने लाठी डंडे से मारपीट की. कान पकड़कर पब्लिक के सामने माफी मंगवाई तथा उठक-बैठक करवाया. जिसकी लिखित सूचना शिक्षक ने विभागीय अधिकारियों के साथ उपायुक्त व एसपी को दी. शिक्षक ने कहा कि विद्यालय में उनकी जान को खतरा है कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है. इसलिए अन्य विद्यालय में नियुक्ति की जाए. शिक्षक ने बताया कि आरोपी के पुत्र सोहेल शेख परीक्षा के दौरान बार-बार बाहर जा रहा था. मना करने पर इसकी सूचना अपने पिता को दी. जिससे नाराज होकर मेरे साथ मारपीट किया गया. आरोपी मनीरुल इस्लाम ने कहा कि मेरे बेटे के साथ शिक्षक ने बिना कारण मारपीट की जिससे वह घायल हो गया. हमलोग उसे समझाने के गए थे पर शिक्षक ने गाली गलौज करने लगा. सूचना मिलते ही पुलिस विद्यालय जाकर जांच करने में जुट गई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=636035&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़ : भाजपा नेता ने रक्तदान कर बचाई कार्यकर्ता के पत्नी की जान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही