Search

पाकुड़ : आने वाला समय काफी चुनौतीपूर्ण होगा : मंजूर आलम

पाकुड़ पहुंचे कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं से मिले Pakur : कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष मंजूर आलम  17 जून को पाकुड़ पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मिलकर यहां की समस्याओं से अवगत हुए. मंजूर आलम ने बताया कि वे पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे. इसी क्रम में वे संथाल परगना की जमीनी हकीकत और पार्टी के अल्पसंख्यक संगठन की मजबूत का आकलन करेंगे. दौरा के बाद वे एक रिपोर्ट तैयार कर दिल्ली आला हाईकमान को सौंपेगे. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाला समय काफी चुनौतीपूर्ण होगा, इसलिए एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करना होगा. मौके पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम, जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, साहीन परवेज़, शमीम अख्तर, सामसूल हक उर्फ वुकुल दा आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=671564&action=edit">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ : विधायक स्टीफन मरांडी की ट्रेन में बिगड़ी तबीयत, ओडिशा के संबलपुर में भर्ती [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp