Search

 
 
 

पाकुड़: प्रसिद्ध नित्य काली मंदिर में चोरी, लोगों में आक्रोश

 
Pakur: प्रसिद्ध नित्य काली मंदिर में चोरी की घटना हुई है. यह घटना शनिवार की देर रात जिला के नगर थाना क्षेत्र के राजापाड़ा मोहल्ला में हुई है. जहां प्रसिद्ध नित्य काली मंदिर और जटाधारी मंदिर में चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर प्रतिमा पर चढ़ाये गए जेवरात और दानपेटी चुरा ली. रविवार सुबह जैसे ही मंदिर में पुजारी सहित आसपास के लोग पूजा अर्चना करने पहुंचे तो ताला टूटा पाया और मां नित्य काली की प्रतिमा से जेवरात गायब थे. वहीं चोरों ने पास स्थित जटाधारी मंदिर से भी दानपेटी चोरी कर ली. पुजारी सहित स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नगर थाने को दी. सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी दलबल के साथ मंदिर पहुंचे और जांच में जुट गए. पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की. इधर प्रसिद्ध नित्य काली मंदिर में बीते कई वर्षों में चार बार चोरी होने, आज तक पुलिस द्वारा कोई सामान की बरामदगी न कर पाने को लेकर लोगो में काफी आक्रोश देखा गया. लोगों का कहना है कि पुलिस सुरक्षा के मामले में लापरवाह है, जिससे चोरों का हौसला बुलंद है और चोरी की घटना को बेखौफ अंजाम देते हैं. इसे भी पढ़ें -स्पेशल">https://lagatar.in/priority-list-of-450-sub-inspectors-of-special-branch-released/">स्पेशल

ब्रांच के 450 सब इंस्पेक्टर की वरीयता सूची जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही