Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : पुस्तक व्यवसायी के बंद घर से लाखों की चोरी

Pakur: नगर थाना क्षेत्र के कॉलेज कालोनी में अज्ञात चोरों ने पुस्तक व्यवसायी मनोज चौहान के खाली मकान में बुधवार की रात को लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया. भुक्तभोगी मनोज चौहान ने बताया कि वह अपने पुस्तक दुकान से जब घर लौटा तो देखा घर का ताला टूटा हुआ है.चोरों ने लॉकर से पत्नी की सोने के जेवरात व नगद ₹180000 चुरा ले गए. अलमीरा का सारा सामान बाहर बिखरा पड़ा था. लॉकर व वार्डरोब भी खुला था. चोरी की सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक रिंकू रजक घटनास्थल पहुंच मकान मालिक से पूछताछ की. अवर निरीक्षक ने बताया कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उसे धर दबोचा जाएगा. चोरी की घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है. लोगों का कहना है कि पुलिस गश्ती नियमित नहीं होने से चोरों का मनोबल बढ़ गया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=653909&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़ : सभी जर्जर सरकारी भवनों का होगा जीर्णोद्धार: डीसी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही