Search

 
 
 

पाकुड़ : वार्ड नंबर 15 एवं 16 में पसरी है गंदगी, नगर परिषद् लापरवाह

 
Pakur : पाकुड़ (Pakur)- नगर परिषद् क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 एवं 16 में गंदगी पसरी है. मोहल्ला वासियों का आरोप है कि दोनों वार्डों में साफ-सफाई नहीं होती. कई जगह कचरे पड़े हैं. नगर परिषद् कचरे हटवाने में लापरवाह है. कचरे ढ़ोने वाली गाड़ी कई महीने से नहीं आ रही है. कचरे के ढ़ेर के कारण सड़क पर चलना भी मुश्किल हो गया है. लोगों ने वार्ड पार्षद एवं नगर परिषद् कार्यालय को भी कचरे हटाने की सूचना दी. बावजूद इसके कचरे का ढ़ेर नहीं उठाया जा रहा है. वार्ड पार्षद रियाज अंसारी ने कहा कि वार्ड की साफ-सफाई हमेशा होती है. कचरे को भी उठाया जाता है. नगर परिषद् अध्यक्ष संपा साह ने कहा कि शहर की अक्सर साफ-सफाई होती है. कुछ लोग कूड़ा करकट को डस्टबिन में न फेंककर सड़क किनारे फेंक देते हैं. कचरे उठाने का निर्देश दिया गया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=332826&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : पेंशन जयघोष सम्मेलन में 26 जून को भारी संख्या में रांची जाएंगे कर्मचारी [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही