Search

 
 
 

पाकुड़ : लोस चुनाव में हर सीट पर होगा इंडिया गठबंधन का एक उम्मीदवार- आलमगीर

 

मोदी सरकार के 9 वर्ष के शासन में महंगाई-बेरोजगारी से कराह रही जनता

Pakur : राज्य के मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में हर सीट पर इंडिया गठबंधन का एक उम्मीदवार होगा और गठबंधन की शानदार जीत होगी. आलमगीर आलम 13 सितंबर बुधवार को यहां सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता में बोल रहे थे. कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष  के शासन में आम जनता बेरोजगारी व महंगाई से कराह रही है. मोदी ने वर्ष 2014 के चुनाव में किसानों को दोहरा फायदा दिलाने का वादा किया गया था, जिसे 9 वर्ष बाद भी पूरा नहीं किया. देश में किसानों की हालत बदतर हो गई है. पाकुड़ जिले में बढ़ते अपराध के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में अमन-चैन कायम रहे इसके लिए वह लागातार प्रयासरत हैं. विधि व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर अधिकारियों के साथ बात होगी. उन्होंने कहा कि जन समस्याओं से रू-ब-रू होकर उनके समाधान के लिए वह हर सप्ताह या 15 दिन पर क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं. इस दौरान लोगों से सीधे मिलते भी हैं. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-devotees-danced-in-the-vigil-of-mata-in-trilokinath-temple/">बोकारो

: त्रिलोकीनाथ मंदिर में माता के जागरण में झूमे श्रद्धालु [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही